ऊंचाहार में किसान पर पिस्टल लहराकर जानलेवा हमला, 24 घंटे में हत्या की धमकीखबर:

ऊंचाहार (रायबरेली)। मजदूरों की तलाश में घर से निकले एक किसान पर रास्ते में दो युवकों ने पिस्टल लहराकर जानलेवा हमला करने का आरोप है। किसान ने भागकर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह अपनी जान बचाई। जाते समय आरोपित युवकों ने 24 घंटे के अंदर हत्या करने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेश गंज मजरे इटौरा बुजुर्ग की है। गांव निवासी गुड्डू पांडे सोमवार दोपहर मजदूरों की तलाश में गांव से बाहर जा रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह भागे और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक पिस्टल लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। फरार होते समय उन्होंने गुड्डू पांडे को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial