न्यूज़ प्लस रिपोर्ट | रायबरेली
माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे के बड़े पुत्र प्रतीक राज पांडे ने शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जनशताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम जगतपुर स्थित सुभद्रा पैलेस में आयोजित किया गया, जहां युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
नवाबगंज मोड़ से कार्यक्रम स्थल तक प्रतीक राज पांडे का जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष के.के. पटेल ने की, जबकि संचालन मुन्ना मिश्रा और संयोजन अंकित द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरा देवेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य आदर्श बाजपेई, मोनू बाजपेई सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रतीक राज पांडे ने कहा कि यह समय युवाओं का है और जिस ओर जवानी चलती है, उसी ओर जमाना चलता है। उन्होंने कहा कि उमड़ा युवा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे के साथ मजबूती से खड़ा है।
अटल बिहारी वाजपेई जनशताब्दी कार्यक्रम में उमड़ा युवा जनसैलाब, प्रतीक राज पांडे रहे मुख्य अतिथि
