सरेनी में जनसमस्याओं को लेकर शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह, आमरण अनशन की चेतावनी

लालगंज (रायबरेली)। सरेनी क्षेत्र में पानी, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अभिनव तिवारी संगम के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित किया गया। सत्याग्रह के दौरान “रघुपति राघव राजा राम” भजन की धुन बजाई गई और प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
अभिनव तिवारी संगम ने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी जल निगम की टंकी को चालू कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की स्थायी तैनाती हो, सरेनी–पूरपांडेय मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए तथा बाजार में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की जाए। उन्होंने शहीद स्मारक की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण की भी मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा और आमरण अनशन किया जाएगा।
सत्याग्रह को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि यह आंदोलन जनहित में आवाज उठाने का लोकतांत्रिक प्रयास है और कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है। वहीं पूर्व चेयरमैन लालगंज अनूप बाजपेई ने प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की। सत्याग्रह में वक्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial