सरेनी में एसआईआर समीक्षा बैठक, बसपा राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने दिए दिशा-निर्देश

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र सरेनी में एसआईआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) की समीक्षा को लेकर नूर मोहम्मद के आवास पर एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य मंडल प्रभारी लखनऊ माननीय मुनकाद अली रहे। उन्होंने एसआईआर अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और बूथ स्तर पर सतर्क रहकर कार्य करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार गौतम मुख्य मंडल प्रभारी लखनऊ ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मौजीलाल गौतम, बीडीओ सुमन, विनय कश्यप, जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार चौधरी, जिला प्रभारी रामकुमार गौतम, अरविंद भारती सहित विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर पासी समेत बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट_मेराज अली 8471062005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial