समाजसेवी डॉक्टर रहमान ने कराया जर्जर सड़क का निर्माण, ग्रामीणों में खुशी की लहर

डलमऊ (रायबरेली)।
डलमऊ विकास खंड के पूरे जबर बनियानी से कैली तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा था। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अगर किसी घर में कोई बीमार पड़ जाता था तो एंबुलेंस तक गांव तक नहीं पहुंच पाती थी। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्ते पर रोजाना सफर करना पड़ता था।ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक अपनी समस्या रखी, लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी रही।इसी बीच जब समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य द्वितीय के प्रत्याशी डॉ. रहमान को इस गंभीर समस्या की जानकारी हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से उनकी परेशानियां सुनीं। इसके बाद डॉ. रहमान ने अपनी पहल पर जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क की मरम्मत करवाई, जिससे अब गांव के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिल रही है।ग्रामीण राजेश कुमार, सुधीर कुमार, रामपाल पासवान, सुमेर यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि समाजसेवा के नाम पर बहुत लोग वादे करते हैं, लेकिन डॉ. रहमान ने वास्तव में जमीनी स्तर पर काम करके लोगों का दिल जीत लिया है।गांव वालों का कहना है कि अब यह सड़क सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि राहत की डगर बन गई है। लोग डॉक्टर रहमान के इस कदम की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial