रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर ग्राम सभा निवासी प्रेम शंकर पुत्र राम कुमार ने ऊंचाहार उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भूमिधरी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गांव की ही संगीता देवी व छोटेलाल द्वारा संक्रमणीय भूमि पर अवैध रूप से घूरा डालकर चरही का निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी जाती है। प्रेम शंकर ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आरोपितों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कर अवैध कब्जा हटवाने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
संक्रमणीय भूमि पर अवैध रूप से घूरा डालकर चरही का हो रहा निर्माण, शिकायत
