रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज ब्लॉक में लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र में दिव्यांबर सिंह ने मतदाता पर्ची वितरण और संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारु बनाने और मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्नातक एमएलसी प्रत्याशी क्रांति सिंह एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार के निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जे.पी. यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार बाजपेई, नरेंद्र सिंह और महासचिव रमेश मौर्य सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदाता पर्ची वितरण और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान दिव्याम्बर सिंह ‘बाबा राजा’ के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग और सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने की अपील की गई।
