लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज विश्व के माननीय मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहभाग करते हुए ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ यानी “The whole world is one family” की भारतीय दर्शन पर आधारित अवधारणा को वैश्विक मंच पर पुनः स्थापित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत हजारों वर्षों से समग्र मानवता को एक परिवार मानने की संस्कृति का पालन करता आया है और यह सम्मेलन उसी भावना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की। कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों से आए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, न्यायविद् और सभी विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial