रायबरेली में शीतलहर का कहर, कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

रायबरेली।जिले में शीतलहर और अत्यधिक ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।आदेश के तहत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों सहित सभी माध्यमों (सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी) के स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक व कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे और शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे।प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ठंड के प्रभाव को देखते हुए स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है और आगे के निर्देश समय-समय पर जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial