रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायबरेली में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन शहर के जीआईसी ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। साथ ही जीआईसी ग्राउंड में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी से निष्पक्ष व शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प कराया गया।इसके बाद जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पहली बार मतदाता बने युवा छात्र-छात्राओं को कैप पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।
रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
