रायबरेली (एनपीआर)। रायबरेली जिले में किराएनामा रजिस्ट्री के लिए अधिकतम स्टांप शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। यह व्यवस्था 19 नवंबर 2025 से लागू हो गई है। वहीं जिले में जमीनों के सर्किल रेट में लगभग 10 फीसदी वृद्धि करने की तैयारी भी अंतिम चरण में है।उप रजिस्ट्रार बृजेश पाठक के अनुसार, किराएनामे की रजिस्ट्री के लिए नया शुल्क ढांचा औसत वार्षिक किराये पर आधारित होगा। निर्धारित शुल्क इस प्रकार है—₹2 लाख तक वार्षिक किराया: 1 वर्ष–₹500, 5 वर्ष–₹1,500, 10 वर्ष–₹2,000₹2 से ₹6 लाख वार्षिक किराया: 1 वर्ष–₹1,500, 5 वर्ष–₹4,500, 10 वर्ष–₹7,500₹6 से ₹10 लाख वार्षिक किराया: 1 वर्ष–₹2,500, 5 वर्ष–₹6,000, 10 वर्ष–₹10,000उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और सरल हो जाएगी।इधर, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जिले में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार है। लगभग 10% की इस बढ़ोतरी से रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क की लागत बढ़ जाएगी, जिससे संपत्ति खरीदना और बेचना दोनों महंगा होने वाला है। नया सर्किल रेट जल्द लागू किया जाएगा।
रायबरेली में किराएनामा रजिस्ट्री के लिए अधिकतम इंस्टाम शुल्क तय, सर्किल रेट जल्द बढ़ेंगे
