रायबरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, उपनिरीक्षक और आरक्षियों की नई जिम्मेदारियों के साथ हुई तैनाती

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से फेरबदल करते हुए कई उपनिरीक्षक एवं आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार थाना, चौकी और पुलिस लाइन स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा कार्यक्षमता में सुधार लाना बताया जा रहा है।सूची के मुताबिक उपनिरीक्षक सचिन शर्मा को चौकी चुरुवा थाना बछरावां से थाना जगतपुर भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक नितिन कुमार को पुलिस लाइन से चौकी चुरुवा थाना बछरावां तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक सोनू पटेल को थाना नसीराबाद से थाना डलमऊ स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक विनय कुमार पाठक को थाना डलमऊ से नसीराबाद भेजा गया है।इसके अलावा मुख्य आरक्षी अमित सिंह, सुहैल अहमद, नाजिम, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह सहित कई आरक्षियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial