रायबरेली: डलमऊ मुराईबाग चौराहे पर डंपर की टक्कर से चबूतरा क्षतिग्रस्त

डलमऊ रायबरेली (एनपीआर)। मुराई बाग चौराहे पर एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर चबूतरे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौराहे पर बना चबूतरा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।घटना के समय चौराहे पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि डंपर अचानक बेकाबू होकर चबूतरे से टकरा गया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त चबूतरे का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी जाम की समस्या के चलते यह हादसा हुआ है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह चौराहा लगातार खतरे में रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial