रायबरेली: ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

रायबरेली। चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।घटना जमुनापुर चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल स्थित प्रियांशु ज्वेलर्स की है। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 8 ग्राम से अधिक सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार चोरी की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने शटर का ताला टूटा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन सवाल यह है कि चौराहे और बैंक के पास स्थित दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान पुलिस गश्त कहां थी। हालांकि कोतवाल अजय राय का कहना है कि अभी तहरीर मिली नहीं है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial