रायबरेली: गल्ला मंडी रेलवे ओवरब्रिज जल्द खुलेगा, डीएम ने दिलाई 1.35 करोड़ की स्वीकृति

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। शहर के गल्ला मंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के जल्द ही चालू होने की उम्मीद जगी है। पुल में गड्ढा हो जाने के कारण इसे करीब पांच महीने पहले बंद कर दिया गया था, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई गई तकनीकी जांच में पूरे पुल की मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता बताई गई थी।टेक्निकल रिपोर्ट के बाद बजट की समस्या सामने आई, लेकिन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए शासन से एक करोड़ पैंतीस लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त कर ली। जिलाधिकारी ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर सेतु निगम द्वारा मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा और कार्य पूर्ण होते ही ओवरब्रिज को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही यातायात संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial