रायबरेली के विमल कुमार ने UPSC में लहराया परचम, ऑल इंडिया 107वीं रैंक हासिल

रायबरेली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में रायबरेली जिले के विमल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 107वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।विमल कुमार की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। विमल कुमार की इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।परिवारजनों ने बताया कि विमल ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से रायबरेली का नाम भी रोशन हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने विमल कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial