डलमऊ में 5 दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण संपन्न, 100 शिक्षकों ने लिया ज्ञान

डलमऊ (रायबरेली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ में खंड शिक्षा अधिकारी नंद लाल रजक के निर्देशन में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय नोडल सहायक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी शिक्षा की अवधारणा से जोड़ना और दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में अजय कुमार, जितेंद्र, नरेश सक्सेना और मल्लिका सक्सेना ने प्रतिभागियों को समावेशी शिक्षा, दिव्यांगता के प्रकार, पीडब्ल्यूडी एक्ट, कारण, पहचान, निवारण, पुनर्वास तथा संबंधित एजेंसियों और संस्थाओं की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 और नेशनल ट्रस्ट एक्ट 1999 पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में शिव प्रकाश, नवनीत, शिव मोहन, विपिन पटेल, जितेंद्र सिंह, सीमा और सुषमा सिंह सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial