रायबरेली: आपसी विवाद में पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, दो गिरफ्तार

रायबरेली भदोखर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचरिया गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। गांव निवासी बच्चा सिंह और चंद्रभान सिंह के बीच बिना किसी ठोस कारण के आपसी मतभेद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई और पत्थरबाजी में बदल गया।सूचना पर पीआरबी 112 संख्या 5948 में तैनात हेड कांस्टेबल अब्दुल्ला, कांस्टेबल कीर्ति कुमार व होमगार्ड चालक अशर्फीलाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके सामने ही विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान हुई पत्थरबाजी में कांस्टेबल कीर्ति कुमार की आंख में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी आंख का उपचार जारी है।थाना अध्यक्ष भदोखर ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी बच्चा सिंह के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई अभियोग दर्ज हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial