बैहराना में धूमधाम से आयोजित हुआ हटिया मेला, नौटंकी ने बांधा समां

रायबरेली। बैहराना गांव में राजेश सिंह की देखरेख में पारंपरिक हटिया मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों की बड़ी भीड़ उमड़ी और स्थानीय दुकानों के साथ मनोरंजन कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया। शाम ढलते ही मेले में सांस्कृतिक रंग जमने लगे और रात्रि में आयोजित नौटंकी कार्यक्रम ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।नौटंकी कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विकास सिंह ने कलाकारों और स्थानीय नागरिकों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए किया। विकास सिंह के सम्मान से कलाकारों में उत्साह देखा गया। इसी दौरान मेले की पूरी कमेटी ने भी विकास सिंह का स्वागत एवं सम्मान करते हुए उनके सहयोग और सामाजिक योगदान की सराहना की।ग्रामीणों ने इस पारंपरिक मेले को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए पूरी आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। मेला देर रात तक जीवंतता और उत्साह के साथ चलता रहा। इस मौके पर राजन सिंह, धीरज सिंह, राजेश सिंह, नीरज यादव, हनुमंत सिंह, अनिल यादव, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial