बाबा साहब की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने से आक्रोश, गदागंज पुलिस जांच में जुटी

गदागंज रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत अंतर्गत बबूरिहा गांव में अराजक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और बाबा साहब के अनुयायियों में गहरा आक्रोश फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालते हुए प्रतिमा की सफाई करवाई। अराजक तत्वों की इस घिनौनी हरकत से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial