मानसिक रूप से अस्वस्थ 15 वर्षीय किशोर लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई गांव से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहाई निवासी कामता प्रसाद उर्फ पिंटू गुप्ता ने थाना लालगंज में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कश्यप गुप्ता (उम्र लगभग 15 वर्ष) मानसिक रूप से अस्वस्थ है और साफ बोल भी नहीं पाता। बीते 14 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया और देर तक वापस नहीं लौटा।परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों में उसकी तलाश की। इस दौरान जानकारी मिली कि कश्यप गुप्ता को गांव के ही आइसक्रीम विक्रेता विकास पुत्र उदयराज के पास पड़ोसी गांव पीर मोहम्मद का पुरवा में लगभग 3:30 बजे तक देखा गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे आसपास के गांवों में घूमते हुए देखने की बात कही, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा।लापता किशोर का रंग गेहुआं, कद लगभग 5 फुट, शरीर इकहरा है। वह काले रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोवर पहने हुए था और नंगे पैर था।परिजनों ने थाना पुलिस से बेटे की तलाश कर सकुशल घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर किशोर की तलाश में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial