प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर ऊंचाहार में सेवा कार्यक्रम, अतुल सिंह ने बांटे कंबल व व्हीलचेयर भेंट

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में सेवा और सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में दीनशाह गौरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही अतुल सिंह द्वारा गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर भेंट की गईं, जिससे अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों को सहूलियत मिल सके।जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान अतुल सिंह ने उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा समाचार पत्र वितरकों को भी कंबल प्रदान किए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी हमेशा गरीबों, कमजोर वर्गों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही हैं और उनका निरंतर प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, ब्लॉक प्रभारी शैलेंद्र सिंह, दल बहादुर सिंह, मोहम्मद फारुकी, उर्मिला लोधी, राजीव प्रताप सिंह, शैलेंद्र त्यागी, मोवीन अंसारी, जसवंत सिंह, राम निवास मौर्य, भोला साहू, लल्लू राम भारती, राघवेंद्र सिंह, अनुराग गुप्ता, राधेश्याम यादव, कृष्ण दत्त त्रिवेदी, हनुमान वर्मा, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial