पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

रायबरेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय पेंशनर के बैनर तले सोमवार को सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय पेंशनर एसोसिएशन द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। रविंद्र कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में 500 से अधिक सेवानिवृत कर्मचारी, शिक्षक एवं बुजुर्ग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने वित्त विधेयक में पेंशनरों के बीच तिथि के आधार पर किए गए विभेद को समाप्त करने, केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन संबंधी अधिसूचना में पेंशन पुनरीक्षण व अन्य लाभ शामिल करने तथा पेंशन को गैर अंशदाई बताने वाले क्लॉज को हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial