डलमऊ (रायबरेली)। शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। गदागंज थाना क्षेत्र के डलमऊ–ऊंचाहार मार्ग पर मतीन गंज चौराहे के पास आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार ट्रक गदागंज से ऊंचाहार की ओर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि चालक को अचानक नींद आ जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। दुर्घटना में चालक को हल्की चोट आई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज मखदूमपुर प्रकाश पांडेय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को सड़क किनारे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त विश्राम जरूर करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
— न्यूज प्लस रिपोर्ट
