रायबरेली। नरसवा में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्कूल चलो अभियान” के तहत प्राथमिक विद्यालय पूरे राना द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने किया, जिसमें सहायक अध्यापक दीपक पांडे, संदीप कुमार सहित विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां बच्चों और शिक्षकों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।इस अभियान में ग्राम प्रधान जितेंद्र पटेल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजना चाहिए।रैली के माध्यम से पूरे गांव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना और लोगों ने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। यह पहल गांव में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नरसवा में गूंजा ‘स्कूल चलो’ का संदेश, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
