डलमऊ (रायबरेली)। टेट की अनिवार्यता के विरोध में प्रस्तावित दिल्ली कूच की तैयारी को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ की कार्य समिति की बैठक गुरुवार को अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति वाटिका में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा उनकी जनपदीय कार्य समिति की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। बैठक में टेट की अनिवार्यता से उत्पन्न शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कार्यसमिति सदस्यों ने दिल्ली में प्रस्तावित एकदिवसीय धरने में भारी संख्या में प्रतिभाग सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियाँ साझा कीं। उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में दिल्ली कूच शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण कदम है। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सिंह ने संगठन को गति प्रदान करने हेतु नए पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए, जिनका उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अनुमोदन किया। राजेश सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मलपुरा — उपाध्यक्ष एवं संरक्षक, ब्लॉक संघर्ष समिति,शिव कुमार दीक्षित, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पूरे नान्ही — संगठन मंत्री, पारुल रावत, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर — प्रचार मंत्री, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। ब्लॉक कार्य समिति ने भी जनपदीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दिल्ली कूच की संपूर्ण कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से भारी संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी को एकजुट होकर दिल्ली पहुंचना चाहिए।
इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर दिल्ली कूच का संकल्प लिया। बैठक का संचालन कीर्ति मनोहर शुक्ला ने किया। इस मौके पर जटाशंकर बाजपेई, बृजेश कुमार बाजपेई, दुर्गेश कुमार मिश्र, सर्वेश कुमार शुक्ल, निशांत पांडे, शिवकुमार दीक्षित, राजेश सिंह चक, राम शंकर, राहुल सिंह, पारुल कुमार रावत, विनय कुमार सिंह, आशीष कुमार, विवेक द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार यादव, राजेश सिंह मलपुरा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, इमरान अहमद, अवनीश श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, शोभा रानी तिवारी, अंजू यादव, दिविशा सिंह, सुगंधा श्रीवास्तव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रताप सिंह तथा वीरेंद्र यादव भी बैठक में मौजूद रहे।
दिल्ली कूच को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ की कार्य समिति की बैठक संपन्न
