ड्यूटी जाते समय बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत

रायबरेली ड्यूटी जा रहा एक बैंक कर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गया। प्राइवेट बैंक में कार्यरत अरविंद सिंह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। मृतक अरविंद सिंह को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर का निवासी बताया जा रहा है। घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के पास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial