डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे के पोलिस स्टेशन के निकट शनिवार को मुतवल्ली वली खान की देखरेख में हजरत शेरनशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स श्रद्धा, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी। देर रात आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में कव्वाल आसिफ सुल्तानी और कव्वाला जोया वारसी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसने जायरीनों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने कव्वालों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी डॉ. रहमान ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अकरम खान, बिलाल अहमद, अली खान,शोहराब अली, राजेंद्र वैश्य, कामरान हुसैन, शकील अहमद, फिरोज आलम, संदीप मिश्रा, शहजादे और आजाद अंसारी की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर मोहम्मद मुख्तार, तय्यब अली, आकिब जावेद, अफजल कुरैशी, अंसार खान, सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डलमऊ में हजरत शेरनशाह बाबा का सालाना उर्स संपन्न, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
