डलमऊ में साइकिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

डलमऊ (रायबरेली)। फतेहपुर जनपद के लोधवरा गांव निवासी बसंत पुत्र शिवलोचन बुधवार को तिल्ली लेकर डलमऊ बाजार बेचने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान मियांटोला मोहल्ले में पड़वा नाला के पास वह साइकिल से अचानक नीचे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक या अचानक तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial