डलमऊ नगरवासियों को तोहफा: चेयरमैन बृजेश दत्त गौड़ ने कराया बड़े नलकूप का शुभारम्भ

डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ में पेयजल संकट से निपटने के लिए मंगलवार को मो० चौहट्टा में बड़े नलकूप के बोरिंग कार्य का शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ बृजेश दत्त गौड़, अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ, के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।श्री गौड़ ने बताया गया कि अम्बेडकर पार्क, तहसील परिसर के निकट स्थित पुराना नलकूप तकनीकी रूप से नष्ट हो जाने के कारण नगर क्षेत्र में समुचित पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल व्यवस्था सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक हो गया था। इसी समस्या के समाधान के लिए अध्यक्ष द्वारा शासन स्तर पर पहल की गई। अध्यक्ष श्री गौड़ ने अवगत कराया कि बड़े नलकूप की स्वीकृति हेतु उन्होंने योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, तथा ए.के. शर्मा, नगर विकास मंत्री, से अनुरोध किया था। शासन से अनुमति मिलने के उपरांत आज कार्य प्रारम्भ करा दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार की मंशानुसार निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नए नलकूप के शुरू होने से गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि फिरोज अहमद, राहुल यादव, जितेन्द्र सोनकर, रौनक जायसवाल, पूर्व सभासद दीपू जायसवाल, परवेज खान, लिपिक शोहराब अली, कामरान हुसैन, रवी पाल, आशीष श्रीवास्तव, शुभम दुबे सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial