जुनून और संघर्ष की मिसाल: शिक्षक की पत्नी को मिला मिसेज उत्तर प्रदेश का ताज

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नरसवां में तैनात सहायक अध्यापक की पत्नी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षक संतोष कुमार की पत्नी डॉ. रंजना वाजपेई ने लखनऊ में आयोजित भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज उत्तर प्रदेश 2026 का खिताब जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।क्रिएटिव आई फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में डॉ. रंजना वाजपेई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन-3 का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पद्मश्री से सम्मानित कोल्हापुरी रहीं, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।डॉ. रंजना वाजपेई वर्तमान में बछरावां स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में इतिहास विषय की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व रायबरेली में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्हें विजेता घोषित किया गया था।प्रतियोगिता के दौरान उनके प्रभावशाली प्रदर्शन से प्रभावित होकर निर्णायक मंडल ने उन्हें तीन विशेष उप-खिताबों से भी नवाज़ा। उन्हें मिस प्राइड ऑफ स्टेट 2026, मिसेज एलिगेंट 2026 और क्वीन ऑफ एक्सीलेंस के खिताब प्रदान किए गए।गौरतलब है कि एक पैर में शारीरिक समस्या होने के बावजूद डॉ. रंजना वाजपेई ने अपने आत्मविश्वास, मेहनत और जुनून के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड और पर्सनैलिटी राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया।इस उपलब्धि पर डलमऊ विकासखंड के शिक्षकों सहित शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial