चौहट्टा की बेटी का कमाल: उम्मे हबीबा बनी जिले की टॉप-6 स्टार

न्यू आदर्श की छात्रा का जलवा, जिले में छठवां स्थान

रायबरेली (डलमऊ)। कस्बे के चौहट्टा मोहल्ले की होनहार छात्रा उम्मे हबीबा ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में छठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।उम्मे हबीबा की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉक्टर रहमान एवं मास्टरमाइंड क्लासेस के संचालक मोहम्मद जीशान ने उनके आवास पहुंचकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उम्मे हबीबा की मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। इस अवसर पर मोहल्ले के लोगों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial