चलती कार से चाबी निकालने की कोशिश, पेड़ से टकराई कार—बाल-बाल बचे लोग

डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार मुराईबाग से डलमऊ की ओर आ रही कार (यूपी 71 ए.के. 4052) की मियाटोला के आगे एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बाइक सवार गुस्से में आ गया और उसने चलती कार के पास पहुंचकर चाभी निकालने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि जैसे ही कार की चाभी निकाली गई, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका और कार सवारों की जान बच गई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना तत्काल डलमऊ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सोनू पटेल ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की बात कह रही है। डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial