गदागंज में लगा समाधान का दरबार, ज्यादातर शिकायतें निकलीं राजस्व से जुड़ी

समाधान दिवस में आईं 7 शिकायतें, कार्रवाई के निर्देश

गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस थाना प्रभारी दयानंद तिवारी की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां सामने आईं अधिकांश शिकायतें राजस्व से जुड़ी गंभीर समस्याओं से संबंधित रहीं।कार्यक्रम में कानूनगो उदय प्रताप, लेखपाल प्रवीन फातिमा, ग्राम प्रधान हरिशंकर वर्मा, थाना प्रभारी दयानंद तिवारी, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, एसआई मोहम्मद मुकरीम, वीरेंद्र कुमार यादव, अजय पटेल सहित क्षेत्रीय प्रधान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।समाधान दिवस के दौरान कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 राजस्व संबंधी तथा 2 अन्य प्रकृति की थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सभी मामलों का निस्तारण संभव नहीं हो सका। इसके बाद अधिकारियों ने संयुक्त टीम का गठन कर संबंधित प्रकरणों के एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण का भरोसा फरियादियों को दिलाया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का आयोजन गदागंज थाना परिसर में किया गया।

News plus report_Alam Qadri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial