खड़ेश्वर जी महाराज आश्रम में श्रद्धा के साथ मनी विवेकानंद जयंती, सांस्कृतिक रंग में रंगा समारोह

डलमऊ (रायबरेली)।श्री खड़ेश्वर जी महाराज के आश्रम परिसर में सोमवार को विवेकानंद जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति, संस्कार और संस्कृति से जुड़े नृत्य व गीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान करन महाकाल ग्रुप द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। ग्रुप की ओर से भगवान भोलेनाथ की सुंदर व आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। समारोह में विजय राघव दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ व श्री कृष्णा बिहारी ने की। कार्यक्रम में पंडित हीरामणि शुक्ला, राकेश पांडे, गोवर्धन, मयंक कुमार, मोनू मिश्रा, अनुराग सिंह, अनुराग प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial