रायबरेली (डलमऊ)। नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त गौड़ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित शासकीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय से शिष्टाचार भेंट कर डलमऊ के सर्वांगीण विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के निर्माण, बस स्टॉप की स्थापना, मिनी स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा डलमऊ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किए जाने की मांग की।इसके अलावा श्मशान घाट पर स्नान घाट निर्माण सहित अन्य जनहित से जुड़े प्रस्ताव भी मंत्री के समक्ष रखे गए। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और जनहित में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष की इस पहल से क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।
कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय से मिले डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष, विकास कार्यों की रखी मांग
