रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार के लिए निकाले गए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हित में बेहद जरूरी है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र किसानों तक पहुंच सके।जिलाधिकारी ने बताया कि रायबरेली जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कुल 5 लाख 43 हजार 325 लाभार्थी हैं, जिनमें से 62 हजार 534 किसान विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए हैं। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री कराने का कुल लक्ष्य 4 लाख 80 हजार 791 किसानों का रखा गया है, लेकिन अभी तक 3 लाख 13 हजार 379 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है।शेष बचे 1 लाख 67 हजार 412 किसानों तक पहुंचने और उन्हें रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करने हेतु जनपद में 18 प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। इन वाहनों के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी जाएगी।
मेराज अली News Plus Report
