एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को डीएम हर्षिता माथुर ने किया सम्मानित

रायबरेली। जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने एसआईआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि अब तक कुल नौ बीएलओ को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान के लिए प्रशासन द्वारा तीन श्रेणियाँ बनाई गई हैं— प्रथम श्रेणी: 4 बीएलओ को ₹3000 प्रदान किए गए द्वितीय श्रेणी: 3 बीएलओ को ₹2000 की राशि देकर सम्मानित किया गया तृतीय श्रेणी: 1 बीएलओ को ₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी गई, इसके अलावा दो बीएलओ को “बीएलओ ऑफ द डे” के रूप में भी सम्मानित किया गया।। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial