ईद पर सरेनी विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बांटी खुशियां, क्षेत्र में गूंजा भाईचारे का संदेश

रायबरेली। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सरेनी विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की और सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच जाकर गले मिलकर मुबारकबाद दी और उनके सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।विधायक ने कहा कि ईद का यह पवित्र त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने, एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और समाज को आगे बढ़ाने की अपील की।इस मौके पर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर हर्षोल्लास का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial