रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतगंज बाजार में तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार बाबूलाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी, जिससे अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर आतिफ ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है, जिसमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सलोन के क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र ने बताया कि कंटेनर चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है
अनियंत्रित कंटेनर ने राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, सात घायल
