रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। शनिवार को सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेला खारा में डा. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल यादव ने छात्रों को डॉ. अंबेडकर के संघर्षों, शिक्षा के प्रति उनके योगदान, सामाजिक उत्थान के लिए किए गए प्रयासों तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में पुष्पांजलि व संकल्प समारोह आयोजित
