डलमऊ (रायबरेली)।
युवा मंच द्वारा समाज का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं को सम्मानित करने की परंपरा के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (UP SI) पद पर चयनित पंकज जायसवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंकज जायसवाल, पुत्र सदाशिव जायसवाल, निवासी मियां टोला, डलमऊ को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में युवा मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा नगर अध्यक्ष आशीष जायसवाल, नामित सभासद पवन जायसवाल, टीवीएस एजेंसी के संचालक नीरज जायसवाल, शंकर नगर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि ऋतिक जायसवाल, राष्ट्रीय सहस्रबाहु मंच के मीडिया प्रभारी ब्रजेंद्र जायसवाल, शिक्षक पवन जायसवाल सहित अन्य लोगों ने पंकज जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और मेहनत व लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
UP SI बनते ही पंकज का हुआ भव्य सम्मान, पूरे डलमऊ में खुशी की लहर
