डलमऊ रायबरेली। भारत विकास परिषद की नई शाखा डलमऊ के दायित्वधारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी ही गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शुभम गौड़ ने डलमऊ शाखा के अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण किया।कार्यक्रम में परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मंच पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र स्वरूप शुक्ला, उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई, महासचिव एस. के. सक्सेना, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ तथा भारत विकास परिषद रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राकेश मिश्रा, शाखा सेवा संयोजक राजा राम मौर्य, शिव कुमार गुप्ता एवं अशोक मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाजसेवा, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रहित के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया और परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डलमऊ में भारत विकास परिषद की नई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, शुभम गौड़ बने अध्यक्ष
