कोतवाली नगर पुलिस ने 19 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में गुम व खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त ट्रेसएबिलिटी डिटेल के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुल 19 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों में वीवो, रियलमी, वनप्लस, मोटोरोला, ओप्पो, सैमसंग व रेडमी कंपनियों के फोन शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial