ऊँचाहार में आशा बहुओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

ऊँचाहार (रायबरेली)। विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहुओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा की अगुवाई में दर्जनों आशा बहुओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।धरने के दौरान आशा बहुओं ने “योगी–मोदी होश में आओ”, “मानदेय तुरंत बढ़ाओ” जैसे नारों के साथ सरकार के प्रति नाराज़गी जताई। जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि सोमवार से पूरे प्रदेश में आशा बहुएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को राज्य स्वास्थ्यकर्मी का दर्जा दिया जाए तथा न्यूनतम वेतन, मातृत्व अवकाश, ईएसआई, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी व पेंशन की गारंटी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 50 लाख रुपये का जीवन बीमा, कार्य समय का स्पष्ट निर्धारण तथा वर्ष 2017 से अब तक लंबित मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की गई।धरना प्रदर्शन में संगम देवी, सरोज देवी, किरन सिंह, निर्मला, माया देवी, अंकिता, उषा देवी सहित बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial