एम्स रायबरेली का सातवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सातवां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी दिन एम्स रायबरेली की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के अवसर पर एम्स परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों, कर्मचारियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान एम्स की डायरेक्टर डॉ. अमिता जैन ने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम समय में एम्स रायबरेली ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और मरीजों को आधुनिक व बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि एम्स को पूरी तरह विकसित होने में अभी लगभग 20 वर्ष का समय लगेगा, लेकिन विकास की रफ्तार को देखते हुए भविष्य उज्ज्वल है।उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज से आम जनता को हो रहे लाभ की भी जानकारी दी। स्थापना दिवस पर एम्स परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।

रिपोर्ट_मेराज अली 8471062005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial