सरेनी पुलिस का बड़ा खुलासा: डॉक्टर से लूट की वारदात का पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क। सरेनी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीते 3 दिसंबर को मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे एक डॉक्टर से बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर गले में पहनी सोने की चेन लूट ली थी, जिस पर पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई सोने की चेन, नकदी, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial