महराजगंज (रायबरेली)।खेत में सरसों की बुआई कर रहे दंपत्ति के साथ छोटे भाई, उसकी पत्नी और भतीजों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।घटना कोतवाली क्षेत्र के सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव की है। गांव निवासी बाबादीन पुत्र विश्राम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने खेत में सरसों की बुआई कर रहा था, तभी छोटा भाई महराजदीन अपनी पत्नी फूलमती व बेटों संदीप, कुलदीप और प्रदीप के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दंपत्ति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
महराजगंज रायबरेली: खेत में सरसों की बुआई कर रहे दंपत्ति से मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज
