रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। सेंट्रल बार के अध्यक्ष राकेश तिवारी व महामंत्री योगेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया। अधिवक्ताओं ने एसपी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।दरअसल, सिविल कोर्ट के अधिवक्ता निरंजन पाल की नाबालिग बेटी मंगलवार को घर से अचानक लापता हो गई थी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने मात्र 8 घंटे के भीतर अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस दौरान दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।अधिवक्ताओं ने पुलिस की तत्परता, सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट पुलिसिंग का उदाहरण बताया।
8 घंटे में पुलिस की शानदार सफलता: सेंट्रल बार अध्यक्ष राकेश तिवारी ने एसपी को किया सम्मानित
