गदागंज चौराहे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर—एक की मौत, दो गंभीर

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। गदागंज चौराहे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक सुबह बाइक से भट्ठे पर काम करने जा रहे थे, तभी डलमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान अमन पुत्र राजकुमार, निवासी खलास बेला गुसुसी, उसकी चपेट में आकर दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सतेंद्र पुत्र अवधेश, निवासी तिवारी का पुरवा, और जगदीश, निवासी हरदी टिकरिया थाना जगतपुर को स्थानीय लोगों व व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी दीन शाह गौरा भेजा गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।घटना के बाद चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग चौराहे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial